Farrukhabad Accident: ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर...एक की मौत, मां-बेटी सहित चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं-मुरादाबाद हाइवे स्थित सेंठा गांव के पास हुआ हादसा

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। पड़ोसी जिला शाहजहांपुर के कलान थानाक्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे पांच श्रद्धालु घायल हो गये। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डाॅक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में डाॅक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार का इलाज जारी है।
 
बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं कलान थानाक्षेत्र से मथुरा वृंदावन से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। उसी समय बदायूं फर्रुखाबाद मार्ग पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी। जिससे मोहनपुर कलुआ निवासी चिरैया देवी (45) पत्नी रामखेरे, सिंघा निवासी राजेश्वरी (60) पत्नी हरनाथ, सोनी (28) पत्नी आर्येन्द्र, मिर्जापुर क्षेत्र सरायतालु के निवासी रेशमा देवी (50) पत्नी भंवरपाल, उपासना (17) पुत्री  भंवरपाल गंभीर घायल हो गई। 

सभी घायलों को सीएचसी कलान में भर्ती कराया गया। जहां डाॅक्टरों ने चिरैया पत्नी रामखेरे को मृत घोषित कर दिया। अन्य का इलाज जारी है। हादसे की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बताया जा रहा यह सभी राजस्थान मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने के बाद मथुरा वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दर्शन कर घर वापस आ रहे थे। थानाप्रभारी प्रभाष चंद्र ने बताया सेंठा गांव के पास ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हुई है। पांच महिलाएं घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए फर्रुखाबाद जिला अस्पताल भेजा गया है। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें- CM Yogi In Kanpur : सीएम बोले- त्योहारों से पहले सपा के गुंडे कराते थे दंगे...इसलिए इरफान सोलंकी है सलाखों के पीछे

संबंधित समाचार