लखीमपुर खीरी: मछली पकड़ने गए युवक की नदी में डूबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

शारदा नदी से बरामद किया युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

लखीमपुर खीरी/भानपुर, अमृत विचार। भीरा थाना क्षेत्र के रैनागंज में शारदा नदी किनारे शौच करने गया युवक शारदा नदी में मछली पकड़ने लगा। गहरे पानी में जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई। उसका शव बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा है। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।

गांव रैनागंज निवासी पंकज गौतम (35) शुक्रवार सुबह शारदा नदी किनारे शौच करने के लिए गया था। वह मछली पकड़ने के लिए शारदा नदी में उतर गया। गहरे पानी में जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई। सूचना पर रोते-बिलखते परिवार के लोग तमाम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान उसका शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकी इंचार्ज बिजुआ बृजेश सिंह ने बताया कि हादसा मछली का शिकार करने के दौरान हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज