रामपुर : पति लाया दूसरी पत्नी तो पहली वाली ने मचा दिया बवाल...

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

मामला थाने तक पहुंचा, पुलिस ने शुरू की जांच

रामपुर/सैदनगर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में पति के दूसरी शादी करने पर पहली पत्नी ने हंगामा कर दिया। मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

मामला थाना क्षेत्र के मुरसेना गांव का है। गांव निवासी एक युवक का विवाह 5 वर्ष पूर्व हुआ था। विवाह के बाद पति-पत्नी रामपुर में रहने लगे। बताते हैं 15 दिन पहले युवक ने दूसरी शादी कर ली और दूसरी पत्नी के साथ गांव में रहने लगा। पति के शादी करने की सूचना पहली पत्नी को लगी तो उसके होश उड़ गए। शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ गांव पहुंची पहली पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रही पहली पत्नी की मांग थी कि दूसरी पत्नी को तुरंत घर से निकाला जाए। लेकिन पति किसी कीमत पर दूसरी पत्नी को निकालने के लिए तैयार नहीं हुआ। थाने पहुंची पहली पत्नी ने पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाते हुए शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार