कासगंज: समुदाय विशेष के युवक ने सोशल मीडिया पर शेयर की भडकाऊ पोस्ट, फैला आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

आरएसएस, विहिप और बजरंग दल ने जताया आक्रोश

कासगंज, अमृत विचार। कस्बा अमांपुर के मुस्लिम युवक ने अपने फेसबुक एकाउंट से सोशल मीडिया पर भडकाऊ पोस्ट शेयर की है। पोस्ट को लेकर हिन्दूवादी संगठनों ने आक्रोश जताते हुए दोषी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग  पुलिस से की है।

कस्बा के सुभाष नगर निवासी युवक इरफान अहमद ने अपने फेसबुक एकाउंट से हिन्दू समाज के विरुद्ध भड़काऊ पोस्ट शेयर कर दी। जब यह पोस्ट हिन्दू समाज में लोगों ने देखी तो इस पर आपत्ति जताई। आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों के संज्ञान तक यह पोस्ट पहुंच गई, तो पदाधिकारियों ने वायरल पोस्ट को हिन्दुओ की भावानाओ को आहत करने वाले व कस्बे के माहौल को खराब करने वाला बताया। स्थानीय पदाधिकारियों ने थाने पहुंच कर पोस्ट शेयर करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अमांपुर के थानाध्यक्ष चंचल सिरोही का कहना है कि मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार