लखीमपुर खीरी: खेत में लगी बाड़ में दौड़ रहा था करंट चपेट में आकर मजदूर की मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र के देउवापुर का मामला, मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सदर कोतवाली के गांव देउवापुर में पशुओं की रखवाली के लिए लगाई गई बाड़ में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर एक मजदूर झुलस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव रसौरा निवासी सुजीत कुमार (30) शनिवार को मजदूरी करने गांव देउवापुर गया था, जहां से राजगीर मिस्त्री की बाइक पर बैठकर घर खाना खाने आ रहा था। रास्ते में देउवापुर गांव के निकट खेत में मवेशियों के लिए फसल को बचाने के लिए लगाई गई तार की बाड़ में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह झुलस गया। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उसे आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां सुजीत कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
