शाहरुख खान-प्रीति जिंटा की फिल्म 'Veer-Zaara' सिनेमाघरों में दोबारा होगी रिलीज, जानिए कब?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान और अभिनेत्री प्रीति जिंटा अभिनीत मशहूर फिल्म वीर ज़ारा सिनेमाघरों में 13 सितम्बर को दोबारा रिलीज़ हो रही है। दो दशक बाद शाहरुख खान और प्रीति जिंटा एक साथ फिल्म वीर ज़ारा के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। 

फिल्म में किंग खान ने भारतीय वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभायी है जिसे जो एक पाकिस्तानी राजनेता की बेटी ज़ारा यानी प्रीति जिंटा से प्यार हो जाता है. शरहद पार दो जोड़ों की प्रेम कहानी को 22 साल बाद एक पाकिस्तानी वकील (रानी मुखर्जी) सुलझाती हैं। इस फिल्म में सहायक कलाकारों में अमिताभ बच्चन , हेमा मालिनी, दिव्या दत्ता, मनोज बाजपेयी, बोमन ईरानी, ​​अनुपम खेर और किरण खेर भी शामिल हैं। इस फिल्म के आज भी लाखों लोग दीवाने हैं।

फिल्म के साथ-साथ इसके सुपरहिट गाने दो पल रुका, तेरे लिए आज भी लोगों की पसंदीदा गानों की सूचि में शामिल हैं। आदित्य चोपड़ा ने इस रोमांटिक ड्रामा को 23 करोड़ के बजट में बनाया था। 2004 में आई इस फिल्म ने भारत में 41.86 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट घोषित रही। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इसने 97.64 करोड़ की कमाई की। 

ये भी पढ़ें : मलयालम अभिनेता जयसूर्या ने तोड़ी चुप्पी, यौन उत्पीड़न के आरोपों से किया इनकार 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म