बाराबंकी: घर में अकेली महिला से दुराचार का प्रयास, विरोध पर दी जान मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति के ऊपर घर में घुसकर जबरदस्ती दुराचार का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि देवा क्षेत्र के भिटौली गांव निवासी अजय यादव उसे घर में अकेला जानकर रात में घर के अंदर घुस गया और उससे जबरन दुराचार का प्रयास किया।

विरोध करने पर उसने मुंह दबाते हुए उसे जानमाल की धमकी दी। इस दौरान महिला द्वारा शोर मचाने पर घर में सो रहे अन्य लोगों को इकट्ठा होता देख अजय घर से भाग गया। बाद में मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इंस्पेक्टर देवा अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-Paris Paralympics 2024: PM मोदी ने पैरालंपिक पदक विजेताओं से संवाद कर दी बधाई, कहा- आप पर देश को है गर्व

संबंधित समाचार