Unnao News: पत्नी से झगड़ने के बाद युवक ने नवीन पुल से गंगा में लगाई छलांग...लापता, गोताखोर कर रहे तलाश

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

उन्नाव, अमृत विचार। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चंपापुरवा निवासी एक युवक का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद आक्रोशित युवक नवीन पुल पर पहुंचा और पुल से गंगा में छलांग लगा दी। जहां वह गंगा की तेज धारा में बह गया। यह देख पत्नी और बेटा दहाड़े मारकर रोने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं कुछ देर के लिये पुल पर जाम भी लग गया।

चंपापुरवा निवासी राजेश (45) का सोमवार सुबह किसी बात को लेकरअपनी पत्नी फूलमती के साथ झगड़ा हो गया। घटना की जानकारी देते हुए बेटे शिवम ने बताया कि उसकी मां खाना बना रही थी जबकि पिता ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। 

इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद राजेश घर से बाहर निकलकर नवीन पुल की ओर भागे और पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। गंगा नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण राजेश नदी की लहरों में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। 

इसके साथ ही, पुल पर जुटी लोगों की भीड़ के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने नदी में राजेश की खोजबीन के लिए खोजबीन शुरू की, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पत्नी व बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़े- Unnao News: भदई अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, तटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

संबंधित समाचार