हरदोई: पुताई के लिए जेल से बाहर निकाला गया कैदी चकमा दे कर फरार, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। चोरी के आरोप में जेल में बंद कैदी को पुताई के लिए बाहर निकाला गया, उसी बीच वह चकमा दे कर कहीं भाग गया। इसका पता होते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहां के ज़िम्मेदार फोन रिसीव तो कर रहें है, लेकिन जब उनसे कैदी के बारे में सवाल किया गया तो फोन तुरंत ही डिस्कनेक्ट कर दे रहें हैं। वहीं इस मामले की तहरीर कोतवाली भेजी गई, लेकिन उसमें कुछ कमियां निकाल कर उसे वापस डाक से लौटा दिया गया।

बात मंगलवार की है, बिहार का रहने वाला सौत कुमार पुत्र जय हिंद चोरी के आरोप में जेल में बंद था। पुताई करने के लिए उसे जेल से बाहर निकाला गया, उसी बीच वह जेल पुलिस को चकमा दे कर कहीं भाग गया। इसका पता होते ही जेल प्रशासन के होश उड़ गए। होश उड़ना लाज़िमी भी है क्यों कि नियमों  को दरकिनार करते हुए कैदी को बाहर क्यों निकाला गया? इसी सवाल ने होश उड़ा रखे है। 

जेल अधीक्षक हों या फिर जेलर,कोई कुछ नहीं बोल रहा है। उनका फोन रिसीव हो रहा है,लेकिन कैदी के बारे में सवाल करते ही तुरंत डिस्कनेक्ट हो जाता है। उधर कैदी के इस तरह फरार होने की तहरीर कोतवाली भेजी गई, लेकिन उसे कुछ कमियां गिना कर वापस कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- सफाईकर्मियों ने उठाई मांग : दीपावली पर बोनस और भर्तियों की हो बौछार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव