हल्द्वानी: बनभूलपुरा में घर के बाहर से बच्ची के अपहरण का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही बच्ची के अपहरण का प्रयास किया गया। बच्ची के चीखने पर दौड़े क्षेत्र के लोगों ने न सिर्फ बच्ची को बचाया, बल्कि आरोपी को भी पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गौला गेट टनकपुर रोड निवासी मोहम्मद वसीम ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि दो सितंबर की शाम करीब साढ़े 7 बजे उनकी 9 साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी।

तभी वहां एक युवक पहुंचा और उसे जबरन उठा कर ले जाने लगा। बच्ची चीखने लगी और उसकी आवाज सुनकर दौड़े क्षेत्र के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वार्ड 34 काठगोदाम निवासी नवीन आर्या बताया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार