संभल: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/रजपुरा, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी युवक का इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब दो महीने पहले प्रेमी प्रेमिका को लेकर कस्बे में आ गया था। तब परिजन युवती को अपने घर ले गए थे। इसके कुछ दिन बाद परिजनों ने युवती की शादी हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में कर दी थी। 

शादी के 8 दिन बाद ही प्रेमी प्रेमिका को थाना हयातनगर क्षेत्र से अपने साथ दिल्ली ले गया। जहां पर दोनों एक साथ रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगे। 5 दिन पहले परिजनों को पता चला तो वह दिल्ली पहुंचे। दिल्ली से युवती को घर ले आए। 

सोमवार को रात प्रेमी दिल्ली से प्रेमिका के घर पहुंच गया। जिसके बाद परिजनों ने प्रेमी को पकड़कर जमकर पीटा। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रेमी की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

गवां चौकी इंचार्ज मोहित कुमार ने बताया कि एक गांव से एक युवक ममेरी बहन को ले गया था। जिसके बाद युवक दोबारा घर पहुंच गया। उन दोनों में आपस में क्या हुआ, इसकी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत पहुंचे वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, अफसरों को दिए ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश

 

संबंधित समाचार