मुरादाबाद : लव जिहाद का शिकार हुई महिला, आकाश बनकर की दोस्ती दुष्कर्म करने के बाद बना अल्ताफ...धर्मांतरण का बनाया दबाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र की महिला लव जिहाद का शिकार हो गई। काम के दौरान आकाश से दोस्ती हुई दुष्कर्म करने के बाद अल्ताफ धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। राज खुलने के बाद बुर्का पहनने व नमाज पढ़ने के लिए जबरदस्ती की। विरोध करने पर चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की धमकी देने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मझोला थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी महिला ने दी तहरीर में बताया है कि निजी संस्थान में काम करने के लिए वह अमरोहा जाती-आती थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती आकाश से हुई। फिर दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। इसी बीच एक दिन आकाश पीड़िता के घर पहुंचा गया। आरोप है कि आकाश ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। सच्चाई का पता चलने के बाद पीड़िता ने विरोध किया और बात करना बंद कर दिया। 

आरोप है कि अल्ताफ ने नाम बदलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्मांतरण का दबाव बना रहा है। बुर्का पहनने व नामज पढ़ाने के लिए जबरदस्ती की। विरोध करने पर पीड़िता की चार वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की धमकी देने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अल्ताफ (आकाश) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

वहीं थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद: किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार