Avanish Dixit: कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश का एक और साथी पत्रकार गिरफ्तार...पिस्टाैल रखकर कब्जा किया था घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अवनीश का साथी एखलाक खान गिरफ्तार

कानपुर, अमृत विचार। मंगलवार को अनवरगंज पुलिस ने प्रेसक्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित के एक और वांछित साथी एखलाक खान को गिरफ्तार कर लिया। 30 जुलाई को गुरबतउल्ला पार्क डिप्टी का पड़ाव निवासी मोहम्मद मुफीद खान ने अवनीश दीक्षित, एखलाक खान और वसीम खान के खिलाफ अवैध वसूली, जान से मारने की धमकी देना, अपराधिक अतिचार करना आदि धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। 

आरोप था कि अवनीश दीक्षित और उसके साथी ने मोहम्मद मुफीद खान के बच्चों की कनपटी पर पिस्तौल रखकर नोटरी एग्रीमेंट करा उसके घर पर कब्जा कर लिया था। इस मामले में अनवरगंज पुलिस ने एखलाक खान को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अनवरगंज नीरज ओझा ने बताया कि वसीम और अवनीश दीक्षित को मिलवाने में एखलाक खान ने अहम भूमिका निभाई थी। 

ये भी पढ़ें- कानपुर में नजूल की 1000 करोड़ की जमीन कब्जे के बाद अब ऐपीफैनी की लैंड कब्जाने में पांच के खिलाफ FIR...इस मंत्री को भी बेचा गया भाग

संबंधित समाचार