कोई भी ताकत एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं कर सकती: राजनाथ
बख्तियारपुर। भाजपा के वरष्ठि नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि दुनिया की कोई भी ताक़त भारत की एक इंच ज़मीन पर क़ब्ज़ा नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित कुछ विरोधी राजनीतिक दल यह कह कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि भारत की 1200 किलोमीटर जमीन पर …
बख्तियारपुर। भाजपा के वरष्ठि नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि दुनिया की कोई भी ताक़त भारत की एक इंच ज़मीन पर क़ब्ज़ा नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित कुछ विरोधी राजनीतिक दल यह कह कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि भारत की 1200 किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया गया है।
बख्तियारपुर और मनेर में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ विरोधी राजनीतिक पार्टियां गुमराह कर रही हैं। कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि भारत की 1200 किमी भूमि पर क़ब्ज़ा कर लिया गया है। यह गलत है। उन्होंने कहा कि मैं आपको यक़ीन दिलाता हूं कि दुनिया की कोई भी ताक़त एक इंच ज़मीन पर क़ब्ज़ा नहीं कर सकती।”
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले बिहार में चुनावी रैली में दावा किया था कि चीन ने भारत की 1200 किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है और सरकार से सवाल किया था कि चीनी सैनिकों को कब भगाया जायेगा । एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भी ऐसा ही दावा किया था।
