जलालाबाद: मजदूर के पास से बरामद हुआ पांच तोला सोना
जलालाबाद, अमृत विचार। जमीन में गढा धन मिलने की सूचनाएं बहुत पुरानी हो चुकी है लेकिन जमीन में जेवर मिलने की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को जेवरों सहित हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस मामले में कोई पुष्टि करने को तैयार नही है। एसएसआई सुभाष कुमार ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों की सूचना …
जलालाबाद, अमृत विचार। जमीन में गढा धन मिलने की सूचनाएं बहुत पुरानी हो चुकी है लेकिन जमीन में जेवर मिलने की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को जेवरों सहित हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस मामले में कोई पुष्टि करने को तैयार नही है। एसएसआई सुभाष कुमार ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों की सूचना पर चंदौरा बहादुरपुर निवासी रामपाल के घर लगभग पांच तोला सोना बरामद किया।
वहीं पूछताछ करने पर रामपाल का पुत्र कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दे लेकिन जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो सुभाष ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। उसने बताया कि लगभग एक माह पूर्व उसने जलालाबाद में कोतवाली के पास एक मकान में खुदाई का काम किया था जहां उसे खुदाई के दौरान मटकी में सोने के जेवर मिले थे जो उसने चुपचाप रख लिए।
सुभाष की निशानदेही पर पुलिस संबंधित व्यक्ति को कोतवाली बुलाया जिसने सुभाष को पहचानने तक से इनकार कर दिया पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है एसएसआई सुभाष कुमार ने बताया कि गहनता से जांच कर जेवरों को असली मालिक तक पहुंचाया जाएगा।
