लखनऊ: जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, हाईकोर्ट के आदेश के बाद नहीं मिली नियुक्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, शिक्षक भर्ती पूरी कराने की मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन। जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती 2021 का है मामला। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नहीं मिली नियुक्ति। सैकड़ों की संख्या में बेसिक शिक्षा निदेशालय प्रदर्शन कर रहे जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी। 

2021 में आई भर्ती का फाइनल रिजल्ट सितंबर 2022 में जारी हुआ था। लेकिन इसके बावजूद अभी तक अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिली है। जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती 2021 में कुल 1897 पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकला था। 2021 में परीक्षा हुई लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं मिली है। 

प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों ने बताया कि 2 साल से सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन दिया जाता है लेकिन उनकी भर्ती पूरी नहीं की जा रही है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया को पूरी किया जाए।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर सर्राफा डकैती कांड: एनकाउंटर में एक लाख एक लाख का इनामियां बदमाश मंगेश यादव ढेर

संबंधित समाचार