बरेली: 10 लाख रुपये के लिए सिपाही ने तोड़ दिया रिश्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक सिपाही ने रिश्ते को तोड़ दिया। परेशान युवती मां के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और सीओ अपराध से मामले की शिकायत की। सीओ ने थाना प्रभारी अलीगंज को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। अलीगंज थाना क्षेत्र के …

बरेली,अमृत विचार। दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक सिपाही ने रिश्ते को तोड़ दिया। परेशान युवती मां के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और सीओ अपराध से मामले की शिकायत की। सीओ ने थाना प्रभारी अलीगंज को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव पटपरा गंज निवासिनी शकुंतला देवी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी अलीगंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल ने कोतवाली बरेली में तैनात एक सिपाही से तय कराई थी। सिपाही के परिजन उनके यहां आए और रिश्ता तय करने के बाद चले गए। शकुंतला ने बताया कि 29 नवंबर को शादी होनी तय हो गई। इसके लिए शकुंतला देवी ने 51 हजार रुपये में मैरिज लॉन और 50 हजार रुपये के हलवाई और अन्य सामान बुक कर दिया। इसके लिए बतौर बयाना 20 हजार रुपये भी दे दिए।

महिला ने बताया कि इसके अलावा बेटी के दहेज के लिए भी सामान खरीद लिया। लेकिन 25 अक्टूबर शाम को मठ की चौकी पर तैनात सिपाही ने शादी से पहले 10 लाख रुपये मांगे। तब उन्होंने कहा कि वह इतना रुपया कैसे दे सकेंगी। बेटी के पिता की भी मौत हो चुकी है। इससे नाराज सिपाही ने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर सीओ अपराध ने मामले की जांच के निर्देश थाना अलीगंज के इंस्पेक्टर को दिए हैं।

संबंधित समाचार