गोंडा: सरयू घाट पर उमड़ रहा आस्था का सैलाब, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवडियों पर बरसा रहे फूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। कजरी तीज पर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक को लेकर सरयू नदी के घाट पर जल भरने वाले कांवड़िया भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है‌। धूप, गर्माी और उमस के बीच आस्था के इस सैलाब में कांवड़ियों के हौसले अपने चरम पर दिखाई दे रहे हैं। बोलबम-बोलबम, बाबा नगरिया दूर है, जाना बहुत जरूर है, जो बाबा को भूलेगा- वह रास्ते में झूलेगा... जैसे गगनभेदी नारों से जिला गुंजायमान हो रहा है। जिले की सड़कें भगवामय दिखाई दे रही हैं। 

cats

करनैलगंज में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जल भरने जा रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा का इंतजाम किया है। कांवर उठाए शिवभक्तों पर फूल बरसाए जा रहे हैं। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग और मुस्तैद है।  
इस बार जलाभिषेक के लिए महिलाओं की भागीदारी अच्छीखासी दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर सर्राफा डकैती कांड: एनकाउंटर में एक लाख एक लाख का इनामियां बदमाश मंगेश यादव ढेर

संबंधित समाचार