हल्द्वानी: ठंडी सड़क पर छेड़छाड़, कराटे प्रशिक्षित युवतियों ने मनचले को सिखाया सबक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कराटे सीख कर घर लौट रही युवतियों से छेड़छाड़ एक मनचले को भारी पड़ गया। युवती ने ठंडी सड़क पर मनचले की जमकर धुनाई कर दी। जब यह घटना हुई तो मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि लड़कियों की ओर से इस मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। 

बताया जाता है कि कुछ लड़कियां ठंडी के पास कराटे सीखने जाती हैं। बुधवार रात दो लड़कियां कराटे सीख कर घर लौट रही थीं। तभी एक युवक ने उनका पीछा शुरू किया और फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। कुछ देर तो लड़की ने टाला, लेकिन जब लड़का नहीं माना तो लड़की ने उसे ठंडी सड़क पर पकड़ लिया।

इतना होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। लड़की ने लड़के का गिरेबान पकड़ा और पीटना शुरू कर दिया। लड़की के मुताबिक लड़का पिछले एक माह से उसका पीछा कर रहा था। मामले में कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि घटना का एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। हालांकि मामले में अभी तक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। 

संबंधित समाचार