बरेली: जिले में 2568 निगेटिव, 44 कोरोना संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार आलमगिरिगंज में तीन लोगों मे संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कुल 44 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा रूकमपुर, मानसिक चिकित्सालय, चंद्रगुप्त कालोनी, नई बस्ती, बीडीए कालोनी …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार आलमगिरिगंज में तीन लोगों मे संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कुल 44 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा रूकमपुर, मानसिक चिकित्सालय, चंद्रगुप्त कालोनी, नई बस्ती, बीडीए कालोनी में एक-एक संक्रमित निकले है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार, शनिवार को 2612 लोगो की जांच हुई जिसमें आईवीआरआई से तीन में संक्रमण की पुष्टि है। वहीं, एंटीजन व ट्रूनॉट से जांच में 41 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 33 लोगों की रिपोर्ट ही जारी की गई। जिले में कुल 44 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं जिलें में 2568 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।
इन इलाकों में मिले संक्रमित
जखीरा, नवाबगंज, पडारी खालसा, फरीदपुर, काशीपुर, आलमगिरिगंज, सिविल लांइस, खुशबू इंक्लेव, रूकमपुर, मानसिक चिकित्सालय, चंद्रगुप्त कालोनी, नई बस्ती, बीडीए कालोनी, मल्हापुर, ग्रीन पार्क, माडल टाउन, बैकुंठपुर, संजय नगर, डीडीपुरम, प्रियादर्शनी नगर, केसरपुर, बुन्नुलाल कालोनी, करेली, बृजलोक कालोनी, बुखारा रोड पर संक्रमित निकले हैं।
