Fatehpur: सजायाफ्ता ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर साथियों संग मिलकर पीड़िता को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। सजायाफ्ता ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर गला दबाकर मारने की कोशिश की। उसके साथियों ने भी महिला को पीटा। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 

खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एसपी से शिकायत में बताया कि पति मुंबई में रहते हैं। दर्जिन टोला निवासी ललित कुमार उर्फ बेटा मौर्य सजायाफ्ता अपराधी है। वह कई मोबाइल नंबर से फोन करता है। 

घर से बाहर आने-जाने पर रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है। बात न करने पर उसे जान से मारने की धमकी देता है। नौ जुलाई की रात करीब एक बजे ललित साथियों के साथ घर में घुस आया। उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर गला दबाकर मारने का प्रयास किया। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: सीसामऊ में सपा की दुविधा, इरफान मामले में 18 को सुनवाई, फजल महमूद बोले- वक्त आने पर खोलेंगे पत्ते

संबंधित समाचार