अयोध्या: साइकिल सवार पर पलट गई ट्रक, युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुदौली/अयोध्या, अमृत विचार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम कुढ़ा सादात गांव पास साइकिल से जा रहे युवक के ऊपर ट्रक पलट गई जिसके नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। रुदौली कोतवाली की भेलसर पुलिस चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम कूढ़ासादात गांव के पास सोमवार की सुबह साढ़े 4 बजे ग्राम कूढ़ासादात गांव निवासी विनोद कुमार (उम्र 30 वर्ष) पुत्र स्व तुलसीरान साइकिल से किसी काम से रौज़ागांव की तरफ जा रहे थे।

तभी लखनऊ की तरफ से मुर्गी का दाना लोड कर आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे विनोद कुमार दब गया। विनोद कुमार के दबने की सूचना गांव में पहुंचते ही परिजन सहित भारी संख्या में गांव के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। और तुरन्त ट्रक पर लदे मुर्गी के दाने के बोरे को बाहर किया। ट्रक खाली हो जाने के बावजूद भी ग्रामीण बेबस थे। उनके पास कोई रास्ता नज़र नहीं आ रहा था।

भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी ने ट्रक के नीचे दबे शव को क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर निकलवाया। तब तक उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-UP 69000 शिक्षक भर्ती मामला: हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, सरकार को जारी किया नोटिस

संबंधित समाचार