लखीमपुर खीरी: पहले खुद को हिंदू बताकर छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया, फिर बनाया अश्लील वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

विरोध करने पर दूसरे समुदाय के युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

सिंगाही, अमृत विचार। कोतवाली तिकुनिया क्षेत्र की रहने वाली बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा को दूसरे समुदाय के छात्र ने खुद को हिंदू बताकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और शारीरिक संबंध बनाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाई। छात्रा को जब युवक के दूसरे समुदाय का होने की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। आरोप है इस पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। हिंदू संगठनों के साथ थाना पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
    
छात्रा ने बताया कि वह अपने गांव से साइकिल से तिकुनिया आई थी। तिकुनिया से बस का सफर तय कर स्कूल आती-जाती थी। उसके डिग्री कॉलेज में कस्बा सिंगाही निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने खुद को हिंदू बताया और उसके साथ धीरे-धीरे अपनी दोस्ती बढ़ा ली। आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बनाई। जब उसे आरोपी के दूसरे समुदाय के होने की जानकारी हुई तो विरोध किया। इस पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। परेशान युवती ने परिजनों को जानकारी दी। परिवार वालों ने बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं को घटना की जानकारी दी। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवक को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। सोमवार को छात्रा कॉलेज गई। वहां उसकी युवक से मुलाकात हुई। उसने छात्रा को सिंगाही बस स्टॉप पर मिलने को कहा। छात्रा सिंगाही बस स्टॉप पर युवक का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद युवक बाइक से पहुंच गया और उसे बाइक पर बैठाकर खैरीगढ़ मार्ग पर चल दिया। पीछे से हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को पीछा करते देखा वह छात्रा को उतारकर भाग गया। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ सिंगाही पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सिंगाही अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर मिली है। छात्रा के बयान लिए गए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार