पैगंबर पर टिप्पणी पर गरजे ओवैसी की पार्टी के नेता : धरना देकर डीएम को ज्ञापन सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार । पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर प्रयागराज में सोमवार को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। नेताओं ने कहा कि पैगंबर की शान में की गई गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों की गिरफ्तारी की जाए। धरना प्रदर्शन करने के बाद डीएम को ज्ञापन भी दिया गया।

महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद का कहना है कि पैगंबर पर महन्त रामगिरी द्वारा की गई अभद्र टिपणी पर अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे मुस्लिम समुदाय में रोष है। कलेक्ट्रेट में जमा हुए एमआईएम नेताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और गिरफ्तारी की मांग किया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया गया। अफसर महमूद ने बताया कि महाराष्ट्र के साथ ही यूपी के कई जिलों में प्रदर्शन किया गया है।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद, जिला अध्यक्ष मेराज अहमद, युवा जिला अध्यक्ष आमिर बादशाह, युवा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद जैद, इफ्तिखार अहमद मंदर, माजिद फारुकी, तौफीक अहमद, रियाज उल हक चौधरी, शारिक कलीम, तारिक नदीम, नसीम अहमद, नईम अहमद, सुल्तान अहमद, डॉक्टर जमील अहमद, अफसार अहमद, सलमान, अफजाल, मोहम्मद मासूम, मोहम्मद उमर, मोहम्मद नूर आलम, मेराज, छोटू सरफुद्दीन, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद असलम, मोहम्मद असद, कलीमुल रहमान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- UP 69000 शिक्षक भर्ती मामला: हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, सरकार को जारी किया नोटिस

संबंधित समाचार