मुरादाबाद : सेंट मीरा एकेडमी में हिन्दू बच्चों के कलावे कटवाने का आरोप, स्कूल पहुंचे हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता..जमकर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। मानसरोवर कॉलोनी में स्थित सेंट मीरा एकेडमी में बच्चों के हाथों से कलावा कटवाने का आरोप लगा है। मंगलवार को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। 

वहीं सोमवार को बिलारी कोतवाली क्षेत्र के रुस्तम नगर सहसपुर स्थित डी पॉल स्कूल के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और छात्र नेताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर छात्रों से कलावा, माथे पर तिलक लगाने से रोकने और धार्मिक भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। 

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद: कलावा, माथे पर तिलक लगाने से रोकने का आरोप, स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ प्रदर्शन, जमकर हंगामा

संबंधित समाचार