Auraiya: पति को छोड़कर थामा प्रेमी का दामन; अब प्रेमी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा अश्लील वीडियो, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। अजीतमल कस्बा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी का दामन थाम लिया। आरोप है कि अब प्रेमी उसकी अश्लील वीडियो पोस्ट कर बदनाम कर रहा है। 

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अंतर्जातीय विवाह किया। दो वर्षों तक दांपत्य जीवन गुजारा। एक पुत्री को जन्म दिया। पति के घर आने-जाने वाले पति के एक रिश्तेदार से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद वह पुत्री को लेकर प्रेमी के साथ बतौर दंपत्ति रहने लगी। 

आरोप है कि प्रेमी ने उसकी अश्लील वीडियो बना लिए और उसी के नाम से इंस्टा और फेसबुक बनाकर  वायरल कर रहा है। उसके जेवरात भी ले लिए। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें- Kannauj: सभासद ने नगर पालिका के हाइड्रा से कराई मकान की पुताई; वीडियो वायरल हुआ तो गुस्साए कारिंदे, युवक को पीटा

 

संबंधित समाचार