समाचार पत्र वितरकों के लिए बनेगा अलग आयोग: संतोष गंगवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। समाचार पत्र वितरक संघ के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर मौसम में तड़के समाचार पत्र वितरित करने वाले मेहनतकश साथियों की समस्याओं के उत्थान के लिए एक अलग आयोग की स्थापना की जाएगी। आगामी सप्ताह …

बरेली, अमृत विचार। समाचार पत्र वितरक संघ के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर मौसम में तड़के समाचार पत्र वितरित करने वाले मेहनतकश साथियों की समस्याओं के उत्थान के लिए एक अलग आयोग की स्थापना की जाएगी। आगामी सप्ताह में हर राज्य से एक-एक वितरक प्रतिनिधि को बुलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कराकर वितरकों की समस्याओं से रूबरू कराएंगे।

इसके बाद विशिष्ट अतिथि महापौर डॉ. उमेश गौतम ने वितरक साथियों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी के दौरान जहां एक ओर लोग अपने घरों में हैं, वहीं दूसरी ओर अपने और परिवार के स्वास्थ्य को दांव पर लगाकर वितरकों ने समाचार पत्र का प्रसार कर शहर की अवाम को सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया है। वास्तव में समाज में वितरक साथियों का योगदान अतुलनीय है।

समाचार पत्र वितरक संघ के अध्यक्ष विमल पांडेय ने कोरोना काल के दौरान समाचार पत्र के प्रसार में हुई कमी को पूरा करने के लिए वितरक समाज को प्रेरित किया व वितरण कार्य के साथ ही दैनिक वस्तुओं की बिक्री करने के लिए भी संबोधित किया। इसके बाद विमल पांडेय, वितरक आवाज के संपादक राकेश पांडेय व अन्य गणमान्यों ने 12 सूत्रीय ज्ञापन केंद्रीय मंत्री को दिया।

केंद्रीय मंत्री को उनके जन्मदिन पर वितरक समाज ने केक काटकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दैनिक ‘अमृत विचार’ के संपादक शंभू दयाल वाजपेयी, समाचार पत्र वितरक संघ के संरक्षक अजय राज शर्मा, वितरक आवाज डिजिटल हेड अश्विनी पांडेय(कानपुर), कैलाश आई हास्पिटल के चेयरमैन डा. संजीव पांडेय (बरेली), मुकेश उपाध्याय (लखनऊ), पप्पू सागर (रूद्रपुर), कानपुर के हरिकिशन तिवारी, ज्ञान प्रकाश आर्य, आशुतोष द्विवेदी, राजेश कुशवाहा, रमेश निषाद, ज्ञान चौधरी (आगरा), संतोष बाटा, सुमित जाट, रमेश गोरा, संजय तिवाड़ी(हल्द्वानी), ओमप्रकाश राजपूत और तजेन्द्र सिंह सोढ़ी मोनू (बरेली), हरीश कोठारी समेत सैकड़ों की तादाद में वितरक साथी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार