पुराने लखनऊ में लागू रहेगा डायवर्जन : सुबह छह बजे से जुलूस समाप्ति तक लागू रहेगी व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : चंद्र दर्शन के अनुसार इस्लामिक माह की 8वीं रवी-उल-अव्वल (चुपताजिया) का जुलूस गुरुवार को निकाला जाएगा। जिसको लेकर कई रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि डायवर्जन सुबह 6 बजे से जुलूस निकलने के समय से समाप्ति तक लागू रहेगा।

जुलूस नाजिम साहब इमामबाड़े से शुरू होकर अकबरी गेट, नक्खास तिराहा, बिल्लौचपुरा से मुड़कर टुडियागंज ढाल, होते हुए सआदतगंज थाना क्षेत्र में समाप्त होगा। बताया डायवर्जन के दौरान ट्रैफिक संबंधित समस्या होने पर कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

इन रास्तों से आवाजाही बंद रहेगी
  • मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा से नक्खास की तरफ नहीं जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्ग मेडिकल कालेज या कोनेश्वर होकर तय किया गया है।
  •  नक्खास से टूड़ियागंज की तरफ नहीं जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्ग यहियागंज, रकाब गंज होकर तय किया गया है।
  •  मेफेयर तिराहा, अकबरी गेट तिराहा से नक्खास, विक्टोरिया स्ट्रीट की तरफ नहीं जा सकेंगे।
  • टूड़ियागंज से गिरधारीलाल इंटर कालेज की तरफ नहीं जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्ग बाजारखाला, लालमाधव होकर मिलेगा।
  • मंसूरनगर तिराहा से टूड़ियागंज की तरफ नहीं जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्ग कश्मीरी मोहल्ला होकर मिलेगा।
  • रोजा ए काजमैन तिराहा से मंसूर नगर तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्ग हरदोई, कैम्पवेल रोड होकर मिलेगा।
  • लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से नक्खास की तरफ नहीं जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्ग ऐशबाग, नाका होकर मिलेगा।
  • रकाबगंज पुल से नक्खास की तरफ नहीं जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्ग मेडिकल काॅलेज, नाका होकर तय किया है।

यह भी पढ़ें-अदालत का फैसला : हत्या के तीन दोषियों को अर्थदण्ड के साथ आजीवन कारावास

 

संबंधित समाचार