आस्ट्रेलिया में होने वाली दो साइकिलिंग रेस रद्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेलबर्न। आस्ट्रेलिया में साल के शुरू में होने वाली दो महत्वपूर्ण साइकिलिंग रेस ‘द दूर डाउन अंडर’ और ‘कैडेल इवान्स ग्रेट ओसन रोड रेस’ को कोविड-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग यूनियन की इन दोनों प्रतियोगिताओं से सत्र की शुरुआत होनी थी। इनका आयोजन एडीलेड और विक्टोरिया प्रांत के गीलोंग में …

मेलबर्न। आस्ट्रेलिया में साल के शुरू में होने वाली दो महत्वपूर्ण साइकिलिंग रेस ‘द दूर डाउन अंडर’ और ‘कैडेल इवान्स ग्रेट ओसन रोड रेस’ को कोविड-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग यूनियन की इन दोनों प्रतियोगिताओं से सत्र की शुरुआत होनी थी। इनका आयोजन एडीलेड और विक्टोरिया प्रांत के गीलोंग में किया जाना था। आस्ट्रेलिया के एकमात्र टूर डि फ्रांस विजेता कैडेल इवान्स ने कहा, ‘‘हम बेहद निराश है कि हम जनवरी में यूसीआई विश्व टूर रेसिंग सत्र की शुरुआत नहीं कर पाएंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह फैसला हमारे राइडर्स, सहभागियों, दर्शकों, कार्यबल, स्वयंसेवकों और लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है।’’ आस्ट्रेलिया की पहली विश्व टूर रेस ‘द टूर डाउन अंडर’ का आयोजन कैडेल इवान्स एलीट वनडे रेस से एक सप्ताह पहले 19 से 24 जनवरी के बीच होना था।

संबंधित समाचार