जलालाबाद: पत्नी और ससुरालियों के साथ मिलकर बेटे ने मां को जिंदा जलाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जलालाबाद। कलयुगी बेटे ने ससुरालियों के साथ मिलकर अपनी माँ पर मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। इस कारनामे में उसकी पत्नी भी बराबर की हिस्सेदार रही। बहू, बेटा और उसके ससुराली मां के ऊपर मकान बेंच कर पैसा देने का दवाब बना रहे थे। मां के इनकार करने पर आरोपियों ने …

जलालाबाद। कलयुगी बेटे ने ससुरालियों के साथ मिलकर अपनी माँ पर मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। इस कारनामे में उसकी पत्नी भी बराबर की हिस्सेदार रही। बहू, बेटा और उसके ससुराली मां के ऊपर मकान बेंच कर पैसा देने का दवाब बना रहे थे। मां के इनकार करने पर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। इससे पहले भी बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर माँ की बुरी तरह पिटाई की थी।

जलालाबाद के मोहल्ला नौसारा निवासी रत्ना गुप्ता के दो बेटे और एक बेटी है। पति शिवम गुप्ता का लगभग 20 साल पहले देहांत हो गया था। सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। परिवार की परवरिश के लिए रत्ना गुप्ता ने उनकी दो दुकानों में से एक दुकान में खुद का प्रोवीजन स्टोर खोल लिया बाकी एक दुकान, गोदाम और मकान का एक कमरा किराए पर दे दिया।

रत्ना गुप्ता ने बड़े बेटे आकाश की शादी कर दी लेकिन उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया। इसके बाद वह महाराजगंज के कोठिवा थानाक्षेत्र के सिमसा बाजार निवासी दीपशिखा उर्फ सोनी के साथ रहने लगा और उसे लेकर जलालाबाद आ गया। बेटे की खुशियों के लिए रत्ना गुप्ता ने दोनों को अपने घर में रख लिया। रत्ना का आरोप है कि कुछ ही दिन बाद आकाश और उसकी पत्नी ने रत्ना गुप्ता और उनके छोटे बेटे किशन के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे तंग आकर रत्ना गुप्ता ने बहू और बेटे को बेदखल कर दिया।

आकाश और उसकी पत्नी रत्ना से मकान बेंचकर पैसा देने का दबाव बना रहे थे। मां के इनकार करने पर आकाश ने पत्नी और ससुरालियों के साथ मिलकर मां पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग से झुलसी रत्ना को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कोतवाल जसबीर सिंह ने बताया मामले पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार