डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर साधा निशाना, कहा- लूट पर अखिलेश यादव क्या जारी करेंगे श्वेत पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सपा डैकतों को संरक्षण देने वाले अपराधियों को अपना परिवार बता रही है। इतना ही नहीं सपा पीड़ितों के साथ खड़े होने के बजाय अपराधियों का साथ दे रही है।

ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव से सवाल पूछते हुये कहा है कि असलहे के बल पर लूट पर अखिलेश यादव क्या श्वेत पत्र जारी करेंगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यह बातें गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही हैं।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कन्नौज की घटना का जिक्र करते हुये कहा कि सपा के नेता ने रात के समय बच्ची को कॉलेज में क्यों बुलाया था। उन्होंने यह भी कहा कि सुल्तानपुर में ज्वेलर्स के यहाँ जो घटना हुई, उस घटना में शामिल आरोपितों के पास से ढाई किलो सोना बरामद हुआ है। यह बात जांच के दौरान निकल कर सामने आई हैं।

उसके बाद हुई कार्रवाई के दौरान आरोपित मुठभेड़ में मारा गया। इस दौरान ब्रजेश पाठक ने कई घटनाओं का जिक्र भी किया जो सपा के शासन काल में हुर्ह थीं। जिसमें मथुरा का जवाहर बाग कांड, मुजफ्फरनगर में हुये दंगे को कौन भुला सकता है। लखनऊ के चिनहट इलाके में गणेश प्रतिमा पर विशेष समुदाय की तरफ से किए गए पथराव की घटना भी सभी को याद है। हमारी सरकार में यह सब नहीं होने पायेगा,जो ऐसा करेगा उसको सजा होगी।

यह भी पढ़ें: CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

 

संबंधित समाचार