बाराबंकी: गिरोह सरगना की 12 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। पुलिस व प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना मुनव्वर द्वारा अपने परिजन व करीबी मित्रों के नाम अर्जित की गयी चल, अचल सम्पत्ति की कुर्की करवा दी। गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क सम्पत्ति की कीमत करीब 12 करोड़ 16 हजार रुपये है। 

थाना जैदपुर पर पंजीकृत यूपी गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त व गिरोह सरगना मुनव्वर पुत्र यासीन निवासी राजा कटरा थाना जैदपुर अपने गिरोह के सक्रिय सदस्य जासिम पुत्र जलीस निवासी मोहल्ला हटिया कस्बा सिद्धौर थाना असन्द्रा के साथ मिलकर 20-22 वर्षों से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त है। गिरोह द्वारा अवैध तरीके से की जा रही मादक पदार्थ की तस्करी जैसे आपराधिक कृत्यों से युवा वर्ग को नशे की लत में डालकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। 

इस संगठित गिरोह के आपराधिक कृत्यों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अभियुक्त मुनव्वर द्वारा अपनी पत्नी मजहरी बानो व अपने मित्र मो0 सईद अहमद की पत्नी नसीम बानो निवासिनी मोहल्ला आजाद नगर थाना कोतवाली नगर के नाम पर अर्जित की गई चल, अचल सम्पत्ति कीमत लगभग 12 करोड़ 16 हजार रुपये को थाना जैदपुर व सफदरगंज पुलिस ने चिन्हित किया और जिला मजिस्ट्रेट को आख्या प्रेषित की। जिसके आधार पर गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत कुर्की का आदेश पारित हुआ। इस आदेश के अनुपालन में गुरूवार को थाना जैदपुर पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गिरोह सरगना मुनव्वर उपरोक्त की बाराबंकी में स्थित अचल सम्पत्ति को राज्य के पक्ष में कुर्क किया गया।

ये भी पढ़ें- बाराबंकी: जंगली जानवरों का ताबड़तोड़ हमला, मारा गया सियार

संबंधित समाचार