शाहजहांपुर: साध्वी प्राची के बिगड़े बोल, राहुल गांधी पर साधा निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर पहुंची साध्वी प्राची ने गुरुवार को कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के डीएनए में खराबी है। नेहरू खानदान के डीएनए की जांच होनी चाहिए। वह मौलाना तौकीर रजा पर भी बरसीं।

साध्वी प्राची ने बृहस्पतिवार को लखनऊ जाते समय शाहजहांपुर में बरेली मोड़ स्थित एक होटल में समर्थकों से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस, राहुल गांधी और मौलाना तौकीर रजा पर निशाना साधा। वह विश्व हिंदू परिषद को आतंकवादी संगठन बताने वाले मौलाना तौकीर रजा पर जमकर बरसीं। कहा कि तौकीर रजा की भाषा हिंदुस्तानी नहीं है। हिंदुस्तान के अंदर गृहयुद्ध कराने की साजिश हो रही है। इसकी जांच होनी चाहिए। साध्वी ने कहा कि वह हिंदुस्तान के भविष्य को लेकर बहुत चिंतित हैं। जनसंख्या कानून 2001 में आ जाना चाहिए था। उस वक्त भाजपा की सरकार नहीं थी। 2014 में सरकार बनी तो तुरंत आना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि यह हिंदुस्तान में हो क्या रहा है। इस पर गहनता से चिंतन करने की जरूरत है। एनकाउंटर को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदुस्तान में जब जब अपराध बढ़े हैं, इसके लिए राजनेता और बुद्धिजीवी जिम्मेदार हैं। राजनेता अपराधियों को संरक्षण देते हैं। उन्हें बचाने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि जब बुद्धिजीवियों की चुप्पी रहेगी, हिंदुस्तान में शांति नहीं रह सकती। साध्वी ने कहा कि राहुल गांधी भाजपा का विरोध कर सकते हैं। नरेंद्र मोदी का विरोध कर सकते हैं। अब तो हिंदुस्तान के विरोध में खड़े हो गए हैं। साध्वी प्राची ने कहा कि इनका डीएनए खराब है। ये बाइचांस हिंदू और टुकड़े-टुकडे गैंग वाले लोग हैं। आखिर हिंदुस्तान में करना क्या चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर आंदोलन में बलिदान हुए कोठारी बंधु की बहन का छलका दर्द, कहा- मेरे दोनों भाइयों की आत्मा को शांति नहीं...

संबंधित समाचार