Unnao: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पुलिस वाहन को मारी जोरदार टक्कर; पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। लखनऊ कानपुर हाइवे स्थित भल्ला फार्म चौराहे पर वीआईपी को स्कोर्ट कर वापस आते समय लखनऊ से कानपुर जा रही रोडवेज बस ने थाने की जीप में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे जीप चला रहा पीआरडी का जवान गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सोहरामऊ पुलिस ने नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार सोहरामऊ थानांतर्गत भल्ला फार्म पर वीआईपी स्कोर्ट कर वापस थाने लौट रही सोहरामऊ थाने की सेकेंड मोबाइल में लखनऊ से कानपुर जा रही रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे पीआरडी जवान, जो गोविंद जीप चला रहा था, गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे सोहरामऊ पुलिस ने उपचार के लिए नवाबगंज सीएचसी लेकर पहुंची जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जीप में बैठे एस आई छ्बीनाथ और पीआरडी सीताराम बाल बाल बचे।

संबंधित समाचार