हल्द्वानी: केमू की बसों की फिटनेस, परमिट नवीनीरकण और कर पंजीयन पर रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। केमू की बस सेवा को लेकर संभागीय परिवहन कार्यालय ने आपत्ति दर्ज की है। केमू के पास बसों की पार्किंग की जगह नहीं है। आरटीओ ने बसों की पार्किंग स्थल और अन्य बिंदुओं पर सूचना मांगी तो केमू प्रबंधन ने इसकी जानकारी नहीं दे पाया। जिसके बाद केमू की बसों पर कई प्रकार की रोक लगाई हैं।

प्रशासन ने नैनीताल रोड के दोनों ओर खड़ी होने वाली बसों, ट्रकों के ऊपर कार्रवाई करते हुए उन्हें वहां से हटाया था। इस दौरान देखा कि यहां पर केमू की बसें भी खड़ी होतीं हैं। इस पर आरटीओ संदीप सैनी ने केमू प्रबंधन से उनकी बसों को खड़े किए जाने के पार्किंग स्थल और बसों के रोस्टर की जानकारी मांगी।

तय समय में भी केमू प्रबंधन की ओर से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। शुक्रवार को आरटीओ सैनी ने कार्रवाई करते हए मांगी गई सूचना देने तक केमू बसों के कर पंजीयन, फिटनेस और परमिट नवीनीकरण पर रोक लगा दी है। साथ ही कहा है कि यदि अब नैनीताल रोड के किनारे केमू की बस खड़ी मिली तो उसका चालान काटा जाएगा। आरटीओ के इस फैसले से केमू बसों के संचालन में दिक्कत होने की संभावना है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव