बरेली : दिव्यांग बेटे के सामने महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

विरोध पर की मारपीट, पति का आरोपी से लेनदेन का है विवाद

बरेली, अमृत विचार। थाना बारादरी क्षेत्र में पति से लेनदेन के विवाद में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला से दिव्यांग बेटे के सामने दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध पर मारपीट की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

महिला के मुताबिक उनका पति से विवाद चल रहा है। इसकी वजह से वह बच्चों के साथ अलग रह रही हैं। आरोप है कि उनके पति ने हनीफ से करीब छह महीने पहले कुछ रुपये उधार लिए थे। हनीफ उनके घर पर आकर लगातार गालीगलौज करता है। उन्होंने कई बार समझाया कि उनका पति से कोई लेना देना नहीं है लेकिन वह नहीं माना। 4 सितंबर की सुबह हनीफ अपने साथी बिलाल, अब्दुल्ला, साइन और राशिद को लेकर उनके घर आया और गालीगलौज करने लगा और विरोध करने पर सभी सामान तोड़कर फेंकने लगे। हनीफ ने उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर-शराबा सुनकर उनका दिव्यांग बेटा जोर-जोर से रोने लगा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

संबंधित समाचार