प्रयागराज : हाईकोर्ट ने किए न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शुक्रवार को एक अधिसूचना के माध्यम से कुछ न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण के साथ-साथ उनके कार्य क्षेत्र में परिवर्तन भी किए हैं। जिसमे अजय कृष्ण, पीठासीन अधिकारी, भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन प्राधिकरण, लखनऊ को प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, इटावा के रूप में नियुक्त किया गया है।

महेन्द्र नाथ, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, कानपुर नगर (दक्षिण) को प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, हरदोई के रूप में नियुक्त किया गया है। खलीकुज्जामा, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, सोनभद्र को प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, मुजफ्फरनगर के रूप में नियुक्त किया गया है। देवेंद्र सिंह-द्वितीय, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, महोबा को इसी पद पर सहारनपुर में नियुक्त किया गया है।                                                

अहसानुल्लाह खान, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रतापगढ़ को प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, आजमगढ़ के रूप में नियुक्त किया गया है। यह जानकारी हाई कोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती द्वारा दी गई है। इसके अलावा प्रतापगढ़, मऊ, बरेली, बुलंदशहर, आजमगढ़ में कार्यरत न्यायिक अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करने के साथ-साथ उन्हें पदोन्नति दी गई है।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बरेली नगर निगम की अधिसूचित उपविधि को किया निरस्त

संबंधित समाचार