Auraiya News: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...पति ने की दूसरी शादी, दो साल से मायके में रह रही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। अछल्दा थानाक्षेत्र के कस्बा के नेविलगंज में मायके में रह रही नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

कस्बे के नेविलगंज निवासी नवविवाहिता शिल्पी पत्नी सुखवीर ने फांसी लगा ली। नवविवाहिता को फंदे पर लटका देख परिजन आनन-फानन में अछल्दा सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

जानकारी के मुताबिक युवती मायके में दो साल से रह रही थी। वहीं ससुरालीजनों पर दहेज एक्ट का मुकदमा चल रहा है। लड़के ने दूसरी लड़की से शादी कर ली थी। घटना की जानकारी पर तहसीलदार व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Unnao Crime: चेन स्नैचिंग करते हुए युवक को भीड़ ने पकड़ कर की पिटाई...घटना का VIDEO सोशल मीडिया में वायरल

संबंधित समाचार