पीलीभीत: दुकान का शटर गिराकर कुछ तो कर रहे थे लड़का लड़की...लोगों ने मचा दिया शोर

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

आसपास के लोगों ने बताया तो दुकान का शटर उठाकर अंदर घुसी पुलिस

पीलीभीत, अमृत विचार। पॉश कॉलोनी में स्थित एक दुकान में संदिग्ध हालात में युवक-युवती पकड़े गए। आसपास के दुकानदारों ने आपत्तिजनक स्थिति में होने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई।  दुकान को बंद कराने के बाद पुलिस दोनों को साथ ले गई। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

घटना शनिवार दोपहर सुनगढ़ी क्षेत्र स्थित अशोक कॉलोनी की है, यहां मौजूद दुकान पर एक युवक बैठा हुआ था। थोड़ी देर बाद एक युवती भी वहां पर पहुंची। पहले तो दोनों बातचीत करते रहे। इसके बाद दुकानदार ने शटर गिरा दिया। फिर काफी देर तक युवक-युवती शटर गिराकर दुकान के भीतर ही रहे। आसपास के दुकानदारों को इस पर शक होने लगा। वह देखते ही देखते जमा हो गए। दुकान के भीतर दोनों के आपत्तिजनक हालत में होने का संदेह जताते हुए ऐतराज जताया। कुछ ही देर में भीड़ बढ़ती चली गई। इस बीच कॉलोनी मार्ग से गुजर रही सुनगढ़ी पुलिस को लोगों ने रोका और उन्हें पूरी बात बताई। फिर पुलिस शटर उठाकर दुकान के भीतर घुसी तो युवक-युवती मिले। पुलिस ने उनसे भी जानकारी की।  स्थानीय लोग विरोध कर रहे थे।  पुलिस ने जानकारी की और फिर दुकान को बंद करा दिया। ई-रिक्शा में बैठाकर पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई।  किसी तरह की तहरीर तो नहीं दी गई। मगर मामला चर्चा का विषय बना रहा। उधर, दुकानदार का कहना था कि वह दोनों बैठे हुए थे, कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था।

संबंधित समाचार