अमेठी: एडीएम ने धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण
जायस,अमेठी। अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने सोमवार को नवीन मंडी में स्थित विपणन धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी ने खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सेंटर पर मौजूद किसान द्वारा लाए गए धान की नमी चेक कर अपने सामने तौल शुरू करवाई। इसी दौरान नीलामी चबूतरे पर पहुंचकर किसान …
जायस,अमेठी। अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने सोमवार को नवीन मंडी में स्थित विपणन धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी ने खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सेंटर पर मौजूद किसान द्वारा लाए गए धान की नमी चेक कर अपने सामने तौल शुरू करवाई। इसी दौरान नीलामी चबूतरे पर पहुंचकर किसान के हाइब्रिड धान की व्यापारियों से बोली लगवाकर अधिकतम 12 रुपये 80 पैसा में बिकवाया।
अपर जिलाधिकारी को अचानक मंडी परिसर में आया देख केंद्र प्रभारियों एवं बिचौलियों में खलबली मच गई। एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने सोमवार को करीब साढ़े 11 बजे नवीन मंडी समिति जायस के विपणन कार्यालय पहुंचकर एक-एक कर बारीकी से निरीक्षण किया। खरीद को लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। साथ ही अभिलेख भी चेक किए।
इसके अलावा वहां मौजूद किसानों की समस्याएं भी सुनीं और उनका शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन भी दिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने केंद्र प्रभारी राज कुमार सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि बिचौलियों से बच कर किसानों से प्राथमिकता के आधार पर धान की खरीद करें।
विपणन केंद्र प्रभारी राज कुमार ने बताया कि शनिवार तक दो किसानों से 43 कु. 60 किलो धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि केंद्र पर सम्पर्क करने आए किसानों से बताया जा रहा है कि धान की नमी 17% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। संपर्क में आए किसानों के धान को चेक करने पर मानक के अनुरूप नमी पाए जाने पर उसकी तौल करवाई जा रही है। निरीक्षण के दौरान सोमवार को किसान मो.हसन द्वारा लाये धान की तौल एडीएम की मौजूदगी शुरू की गई। इस दौरान मंडी सचिव राकेश कुमार गुप्ता, मंडी निरीक्षक इंद्र पाल सिंह, व्यापारी सोनू सिंघल सहित कई व्यापारी और किसान मौजूद रहे।
