अमेठी : जंगली जानवर सियार के काटने से महिला हुई गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 महिला की हालत गंभीर होने से उसको डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर के लिए किया रेफर

अमेठी, अमृत विचार। कोतवाली अंतर्गत दरखा ग्राम पंचायत के कालू का पुरवा में दो अलग-अलग गांव में जंगली जानवर सियार के काटने से एक महिला आरती  पत्नी गिरिजा शंकर तिवारी 45 वर्ष ‌सहित दो लोग घायल हो गए। जिसको परिजनों ने गौरीगंज जिला अस्पताल ले गए, जहां पर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ स्थित बलरामपुर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। आरती दरवाजे के सामने सो रही थी तभी सुबह एक जंगली सियार ने उन पर धावा बोल दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

उनकी हालत को देखकर परिजन उनको आनन-फानन में जिला अस्पताल अमेठी ले गये, जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनकी गंभीर रूप से घायल हालत को देखकर लखनऊ के ट्रामा सेन्टर हास्पिटल रेफर कर दिया गया। उनका इलाज चल रहा है। सियार के इस प्रकार के हमले को देखकर गांव के लोगों मे दहशत का महौल है। आये दिन इस तरह की घटना को सुनकर और अब गांव में ही इस घटना के बारे में सुनने के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है।

ये भी पढ़ें- अमेठी: हार्ट अटैक से विजिलेंस दरोगा की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म