UP PPS Transfer: यूपी में पांच PPS अधिकारियों का स्थानानंतरण हुआ है, योगेन्द्र कुमार बने अयोध्या के पुलिस उपाधीक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पीपीएस अधिकारियों का स्थानानंतरण किया गया है। शासन की तरफ से स्थानानंतरण की सूची जारी कर दी गई है।

अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन नीरा रावत की तरफ से जारी आदेश में अमित सक्सेना को कुशीनगर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। इससे पहले वह लखनऊ में पुलिस उपाधीक्षक ईओडब्ल्यू की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राजवीर सिंह गौर को बांदा जिले का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। योगेन्द्र कुमार को पुलिस उपाधीक्षक, अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवराज सिंह को बुलन्दशहर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। वहीं बुलंदशहर के पुलिस उपाधीक्षक रहे दिलीप सिंह प्रथम को अलीगढ़ में एलआईयू का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ: आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मचारियों के लिए बनेगी नियमावली, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

संबंधित समाचार