बरेली शहर के ट्रैफिक से हैं परेशान तो इस Whatsapp number से निकलेगा समाधान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

एसपी ट्रैफिक ने कहा कि फोटो के साथ विवरण भेजने पर तुरंत होगी कार्रवाई

बरेली,अमृत विचार। शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इस नंबर पर शहरवासी फोटो सहित समस्या का विवरण भेज सकते हैं और शिकायत मिलने के बाद समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों के साथ बैठक में भी शहर को जाम मुक्त कराने का आश्वासन दिया है।
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि वह स्टाफ के साथ शहर की सड़कों और गलियों में घूम कर यहां की समस्याओं के बारे में जान रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों के साथ बैठक कर सभी की समस्याएं जानीं और कहा कि लोगों को उनके पास आने की जरूरत नहीं है। लोग अपनी समस्याओं का समाधान पाने के लिए सिर्फ उन्हें व्हाट्सएप नंबर 9454401032 पर एक फोटो के साथ लोकेशन और समस्या का विवरण भेजेंगे। इसके बाद वहां पर टीएसआई को भेजकर समस्या दिखवाकर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर ट्रैफिक पुलिस से समस्या हल नहीं होता तो संबंधित विभागों से पत्राचार कर उसे खत्म कराएंगे। इसके लिए वह शहर को जोन में बांट कर टीएसआई को जोनल अधिकारी भी बनाएंगे।

संबंधित समाचार