अमेठी: प्रैक्टिस कर घर वापस आ रहे 18 वर्षीय युवक को बदमाशों ने मारी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घायल के निशान देही पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

अमेठी, अमृत विचार। ग्राउंड पर दौड़ की प्रैक्टिस कर साईकिल से देर शाम वापस घर जा रहे युवक पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया। हमले में युवक बाल-बाल बच गया, उसकी पीठ में चोटें आयी है। हमला करने के बाद बदमाश फरार हो गये। 

थाना रामगंज अंतर्गत अग्रेसर वा सोनारी ग्राम सभा के बॉर्डर पर हुई घटना सौरभ पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र यादव ग्राउंड से दौड़ की प्रैक्टिस कर शनिवार देर शाम लगभग 7 बजे साईकिल से वापस घर जा रहे युवक पर रास्ते में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें 18 वर्षीय सौरभ यादव घायल हो गया। गोली उसकी पीठ को छूते हुए निकल गयी। हमले में युवक बाल-बाल बच गया। सौरभ यादव रामगंज थाना क्षेत्र के गांव नकछेद का पुरवा मजरा सोनारी का निवासी है। बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गये। घायल को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर ले जाया गया है। 

सूचना पर पीआरवी और स्थानीय थाना रामगंज थाना प्रभारी व सीओ अमेठी लल्लन सिंह व सूचना पर पीआरवी घटनास्थल पर पंहुचकर जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं, थाना प्रभारी रामगंज आजेंद्र पटेल ने बताया कि घायल के निशान देही पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें-  अमेठी : जंगली जानवर सियार के काटने से महिला हुई गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार