CM योगी आज आएंगे बहराइच, भेड़ियों के हमले से पीड़ित लोगों का बांटेंगे दुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

3.30 बजे मुख्यमंत्री का निर्धारित है कार्यक्रम

बहराइच, अमृत विचार। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ रविवार को 3:30 बजे हेलीकॉप्टर से सिसैया चूड़ामणि गांव पहुंचेंगे। इसके बाद वह भेड़िया के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री शाम को लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

cats

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जिले के महसी तहसील अंतर्गत सिसैया चूड़ामणि गांव में पहुंचेंगे। नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने बताया कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से ढाई बजे गोरखपुर से रवाना होंगे। इसके बाद 3:30 बजे जिले के सिसैया चूड़ामणि गांव पहुंचेंगे।

 यहां पर भेड़िए के हमले से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। हमले में घायल लोगों के परिजनों से मुलाकात कर मरहम लगाने का काम योगी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 4:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।

यह भी पढ़ें:-मेरठ में दर्दनाक हादसा: Zakir Colony में तीन मंजिला मकान गिरने से सात की मौत, पांच अन्य घायल

संबंधित समाचार