वादा किये चार वर्ष बीत गए, नहीं बन सका पुल
बाराबंकी, अमृत विचार। रियाबाद विधानसभा के कोइल्हा गांव समेत आसपास के कई गांवो वाले रोजाना अपनी जिन्दगी को हथेली पर रखकर कल्याणी नदी पार करते हैं। बीते 4 साल पहले किसानों व छात्र-छात्राओ के लिए लकड़ी का पुल ग्रामीणों द्वारा बनाया गया था। बीते कुछ महीनों में पानी के तेज बहाव से लकड़ी का बना …
बाराबंकी, अमृत विचार। रियाबाद विधानसभा के कोइल्हा गांव समेत आसपास के कई गांवो वाले रोजाना अपनी जिन्दगी को हथेली पर रखकर कल्याणी नदी पार करते हैं। बीते 4 साल पहले किसानों व छात्र-छात्राओ के लिए लकड़ी का पुल ग्रामीणों द्वारा बनाया गया था।
बीते कुछ महीनों में पानी के तेज बहाव से लकड़ी का बना पुल ध्वस्त हो गया था। इसके बाद लोगो को नदी को पार करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई सालों से गांव वाले टकटकी लगाए बैठे है कि कोई पुल का निमार्ण कार्य कराएगा। बता दे कि दरियाबाद विधानसभा में भाजपा विधायक सतीश चंद्र शर्मा है चुनाव के दौरान ग्रामीणों से वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद पक्के पुल का निर्माण कार्य करवा दिया जाएगा।
लेकिन चार वर्ष बीत चुके हैं वादा पूरा नहीं हुआ है।वही, ग्रामीण रामराज ने बताया कि लकड़ी का पुल हम लोगों ने मिलकर बनवाया था जो कुछ माह पूर्व नदी में पानी बढ़ जाने से टूटकर बह गया।पुल न होने से बहुत दिक्कतें होती है। गांव के बच्चों को अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर नदी में घुसकर स्कूल पढ़ने के लिए जाना पड़ता है।
विधायक से कई बार पुल की समस्या को बताया लेकिन अभी तक ध्यान नही दिया। वही गांव के छात्र वैश मोहम्मद ने बताया कि स्कूल जाने के लिए नदी को पार करके जाना पड़ेगा।अभी स्कूल बंद चल रहा है जब खुलेगा तो काफी परेशानी होगी। कपड़े उतार कर नदी के अंदर घुसकर पार करना पड़ेगा।लेकिन जब नदी में पानी बढ़ जाएगा तो स्कूल जाना बंद हो जाएगा। मेरी प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग है कि पक्के पुल का निर्माण कार्य कराया जाय जिससे हम लोगों की समस्या दूर हो।
