खराब मौसम के कारण रांची हवाई अड्डे से सड़क मार्ग के जरिए जमशेदपुर रवाना हुए पीएम मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को खराब मौसम की वजह से उनके हेलीकॉप्टर के उड़ान नहीं भर पाने के कारण रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से सड़क मार्ग के जरिए जमशेदपुर रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी का जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'परिवर्तन महारैली' को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इस रैली को झारखंड में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से जमशेदपुर जा रहे हैं और वह गोपाल मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे।’’ रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से जमशेदपुर के गोपाल मैदान की दूरी करीब 126 किलोमीटर है। मोदी की यात्रा कोल्हान क्षेत्र में राजनीतिक महत्व रखती है।

इस क्षेत्र में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले शामिल हैं। यह क्षेत्र भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें नौ जनजातीय-बहुल निर्वाचन क्षेत्रों समेत विधानसभा की 14 सीट हैं। भाजपा 2019 के विधानसभा चुनावों में जनजातीय-बहुल नौ क्षेत्रों में से एक भी नहीं जीत पाई थी।

यह भी पढ़ें:-मेरठ में दर्दनाक हादसा: Zakir Colony में तीन मंजिला मकान गिरने से सात की मौत, पांच अन्य घायल

संबंधित समाचार