VIDEO : Saleema Imtiaz ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर नामित होने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बनीं 

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को बताया कि सलीमा इम्तियाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के डेवलपमेंट अंपायरों के अंतरराष्ट्रीय पैनल में नामित होने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बन गई हैं। पैनल में सलीमा के नामांकन का मतलब है कि अब वह महिलाओं के द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय मैचों और आईसीसी की महिला प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग करने की पात्र हैं।

सलीमा ने एक बयान में कहा, ‘‘यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है, यह पाकिस्तान की हर महत्वाकांक्षी महिला क्रिकेटर और अंपायर की जीत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि मेरी सफलता उन अनगिनत महिलाओं को प्रेरित करेगी जो खेल में अपनी पहचान बनाने का सपना देखती हैं। यह क्षण क्रिकेट में महिलाओं के बढ़ते प्रभाव और उस विकास को बढ़ावा देने के लिए पीसीबी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’ सलीमा की बेटी कैनात ने पाकिस्तान के लिए 40 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें 19 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 21 टी20 शामिल हैं। 

ये भी पढे़ं : Asian Champions Trophy : कोरिया के खिलाफ फॉर्म में चल रही भारतीय टीम एसीटी हॉकी सेमीफाइनल में प्रबल दावेदार 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

'अप्रैल में ही हुए बड़े अग्निकांड, कई की जा चुकी है जान', लखनऊ के इन इलाकों में सबसे ज्यादा तबाही, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
धार्मिक पर्यटन के लिए करोड़ों की परियोजनाएं स्वीकृत: नैमिषारण्य-दधीचि तीर्थ के साथ औरैया-अमरोहा में मिलेगी पर्यटन को रफ्तार
BSNL 1 Rupees plan: 'फ्रीडम ऑफर' की हुई शुरुआत, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा भरपूर डेटा, जानें ऑफर details
लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, राष्ट्र प्रेरणा स्थल में होगी आईपीएल की लाइव स्क्रीनिंग
लखनऊ हाईकोर्ट ने ऑप्टोमेट्रिस्ट भर्ती मामले में लगाई अंतरिम रोक, राज्य सरकार को नियुक्ति पत्र जारी करने पर दिया आदेश