पीलीभीत: ट्रैक्टर तक खींच लाई मौत...मोबाइल चार्ज करना था लेकिन गवानी पड़ी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

धोखे से गियर लगने पर चला ट्रैक्टर, दबकर युवक की मौत

पीलीभीत, अमृत विचार।  ट्रैक्टर पर बैठकर मोबाइल चार्ज करने के लिए युवक बैठा था। अचानक गियर पड़ जाने पर ट्रैक्टर चल दिया। जिसके बाद वह गिरा और ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। थाना जहानाबाद पुलिस ने पहुंचकर जानकारी की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर चक्रतीर्थ के रहने वाले 35 वर्षीय राजेंद्र पुत्र मिहीलाल के घर बिजली नहीं आ रही थी। इसके बाद उसने ट्रैक्टर को स्टार्ट किया और उसकी बैटरी से मोबाइल को चार्जिंग पर लगा दिया। वह ट्रैक्टर पर ही बैठ गया। तभी अचानक ट्रैक्टर का गियर पड़ जाने से ट्रैक्टर चल दिया और राजेंद्र गिर पड़ा। इससे पहले वह संभल पाता, ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर घायल हो गया। शोर पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण उसे एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। इंस्पेक्टर जहानाबाद संजीव शुक्ला ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली थी। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

संबंधित समाचार