Kanpur Suicide: भतीजे ने की छेड़छाड़ तो चाची ने दी जान...पति से बताने पर दोनों में शुरू हो गया था विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां की घटना

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र में भतीजे की छेड़छाड़ की शिकायत चाची ने अपने पति से कही। आरोप है कि पति ने नजरअंदाज कर दिया। इस पर दोनों में विवाद और कलह शुरू हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि इस बात से दुखी होकर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच की। 

मूलरूप से चौबेपुर के एक गांव की रहने वाली 31 वर्षीय महिला की शादी 10 वर्ष पहले अहिरवां निवासी आर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मी के साथ हुई थी। उनके एक 10 वर्षीय बेटा भी है। बताया कि करीब चार माह पूर्व दामाद के चाचा की मौत हो गई। जिसके बाद उनका बेटा दामाद के पास ही घर में रहने लगा। 

महिला की मां ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पूर्व भतीजे ने उनकी बेटी से छेड़छाड़ की। बेटी ने पति से बताया लेकिन पति ने नजरअंदाज कर दिया। मां का आरोप है कि इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। मां के अनुसार शुक्रवार को बेटी घर आई थी तो उसे काफी समझाया गया। 

इसके बाद घर जाकर महिला ने शनिवार को कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। इस संबंध में चकेरी प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Route Diversion In Kanpur: बुढ़वा मंगल कल...आज शाम चार बजे से बदल जाएगा रूट, यहां से हाेकर न गुजरें

संबंधित समाचार